लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने कहा, कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस एवं जद (एस) के नेताओं के बीच के “रोजाना के झगड़ों” से निजात चाहिए

By भाषा | Updated: June 24, 2019 17:30 IST

आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ‘ग्राम वस्तव्य’ के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर रहे हैं और दावा किया कि सरकार ने पिछले हफ्ते इस कार्यक्रम के तहत यादगीर जिले के चंद्रारकी गांव में कुमारस्वामी के ठहरने पर एक करोड़ रुपये खर्च किए।

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा ने कहा कि कुमारस्वामी नौकरशाही पर अपना नियंत्रण खो चुके हैं और अपने जिला प्रभारी मंत्रियों में उन्हें भरोसा नहीं है।उन्होंने कुमारस्वामी पर एक पांच सितारा होटल से प्रशासन कथित तौर पर चलाने को लेकर भी निशाना साधा। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के ‘ग्राम वस्तव्य’ (गांवों में रात भर का ठहराव) कार्यक्रम को “नाटक” बता कर सोमवार को खारिज किया और कहा कि लोगों को कांग्रेस एवं जद (एस) के नेताओं के बीच के “रोजाना के झगड़ों” से निजात चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ‘ग्राम वस्तव्य’ के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर रहे हैं और दावा किया कि सरकार ने पिछले हफ्ते इस कार्यक्रम के तहत यादगीर जिले के चंद्रारकी गांव में कुमारस्वामी के ठहरने पर एक करोड़ रुपये खर्च किए।

‘ग्राम वस्तव्य’ का लक्ष्य प्रशासन को लोगों तक ले जाना है। येदियुरप्पा ने दावा किया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के आंतरिक झगड़े ने ऐसा माहौल बना दिया है कि सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है। साथ ही उन्होंने कुमारस्वामी से पूछा कि लोगों को उनके प्रशासन से कब राहत मिलेगी जो अपनी दिशा खो चुका है।

येदियुरप्पा ने कहा कि कुमारस्वामी नौकरशाही पर अपना नियंत्रण खो चुके हैं और अपने जिला प्रभारी मंत्रियों में उन्हें भरोसा नहीं है। साथ ही उन्होंने कुमारस्वामी पर एक पांच सितारा होटल से प्रशासन कथित तौर पर चलाने को लेकर भी निशाना साधा। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं