लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के लोग ‘ टूरिज्म’ चाहते हैं ‘टेररिज्म’ नहीं : भाजपा नेता चुग

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:00 IST

Open in App

जम्मू, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के दो साल पूरे होने से पहले यहां शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने पर चेतावनी दी और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग ‘टूरिज्म’ (पर्यटन) चाहते हैं ‘टेररिज्म’ (आतंकवाद) नहीं।

जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी चुग ने नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी सहित मुख्य धारा की कई पार्टियों के ‘गुपकर गठबंधन’ (पीएजीडी) की आलोचना के लिए कुछ नहीं कहा लेकिन आरोप लगाया कि वह चीन और पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को भ्रमित कर रहा है।

यहां पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पनपाने के बाद उसे बढ़ावा देकर आग से खेलना बंद करना चाहिए। यहां के लोग पर्यटन चाहते हैं आतंकवाद नहीं।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद से परेशान हो चुके हैं और इससे निकलने के लिए बड़े पैमाने पर विकास चाहते हैं।

पुलवामा में शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों के शनिवार को मुठभेड़ में मारे जाने का संदर्भ देते हुए चुग ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को इसकी (जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद जारी रखने की) भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

चुग ने घाटी में आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस साल 87 आतंकवादी मारे गए हैं जो संकेत है कि सुरक्षा बलों ने उनकी नकेल कसी है और यह पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई है जिसमें हिंसा और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की कोई जगह नहीं है जिसका प्रसार गुपकर गिरोह (पीएजीडी) गत सात दशकों से कर रहा था।’’

चुग ने कहा कि जनता युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्कूल, सड़क और अस्पताल चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘वह बंदूक और गोली नहीं चाहती है। गत सालों में गुपकर गिरोह जम्मू-कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान और चीन के इशारे पर भ्रमित करता रहा है।लेकिन अब समय समय बदल गया है और इलाके में नयी बयार बह रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है