लाइव न्यूज़ :

केंद्र, स्थानीय प्रशासन की सामूहिक विफलता के चलते जम्मू कश्मीर के लोगों को दंडित किया जा रहा है: उमर

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 नवंबर नेशनल कान्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि केंद्र और स्थानीय प्रशासन की ‘‘सामूहिक विफलता’’ के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों को क्षेत्र को राज्य का दर्जा रोककर दंडित किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने भाजपा नेता अशोक कौल के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन लोगों की रक्षा करने और सुरक्षा स्थिति का प्रबंधन करने में विफल रहा है।

उमर ने ट्वीट किया, ‘‘तो केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सामूहिक विफलता के कारण, जम्मू-कश्मीर के लोगों को हमारे राज्य का दर्जा रोककर दंडित किया जाएगा? वे लोगों की रक्षा करने में विफल रहते हैं, वे सुरक्षा स्थिति का प्रबंधन करने में विफल रहते हैं और हम बाकी को दंडित किया जाता है। क्या आइडिया है सर जी।’’

कौल ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा तब बहाल किया जाएगा जब स्थिति बेहतर हो जाएगी और आम लोग मुक्त रूप से इधर उधर घूम सकेंगे।

भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में संवाददाताओं से कहा कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में जब स्थिति में सुधार होगा, जब यह (स्थिति) सामान्य होगी, चुनकर की जाने वाली हत्याएं बंद होंगी और आम आदमी मुक्त रूप से घूम सकेगा तब राज्य का दर्जा बहाल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए