लाइव न्यूज़ :

झारखंड के लोगों ने तब हक की लड़ाई लड़ी, जब दूसरों ने आज़ादी का सपना भी नहीं देखा था: सोरेन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:22 IST

Open in App

रांची, 15 नवंबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड के लोगों ने ऐसे समय में अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है, जब देश के नागरिकों ने आजादी का सपना भी देखना शुरू नहीं किया था।

सोरेन ने राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि झारखंड एक छोटा राज्य है लेकिन इसका अपना इतिहास है। राज्य के स्थापना दिवस पर महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी होता है। पंद्रह नवंबर 2000 को बिहार से झारखंड को अलग करके पृथक राज्य बनाया गया था।

मुख्यमंत्री ने दिवस को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “झारखंड के लोग अपने हक के लिए तब लड़ते रहे जब देश में लोगों ने आजादी का सपना भी देखना शुरू नहीं किया था। झारखंड के लोग किसी चीज से नहीं डरते क्योंकि उनके लिए जन्म लेते ही संघर्ष शुरू हो जाता है।”

सोरेन ने कहा, “देश की आजादी का सपना देखने से पहले यहां के लोगों ने जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी। झारखंड के वीर सपूतों को अपने देश और राज्य के गौरव के लिए लड़ने से कभी डर नहीं लगा... झारखंड को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है।”

उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों ने आने वाली पीढ़ियों के लिए भूमि और जंगलों और संरक्षित प्रकृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज हम चांद पर पहुंच चुके हैं और आगे भी जाने को तैयार हैं। लेकिन, भौतिकवादी खोज के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हम अपने इतिहास को जानें और समझें। आइए हम अपनी भाषा और संस्कृति को बचाएं। झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है। यहां के आदिवासी समुदाय ने कभी किसी के साथ भेदभाव, द्वेष नहीं किया । वे सभी को समान रूप से देखते हैं।”

सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा मेमोरियल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। यह आदिवासी नेता पर एक संग्रहालय है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिन में किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे राज्य में ऐसे और भी वीर सपूत हैं और हम सबका प्रयास होना चाहिए कि उनके संघर्ष की कहानी को भी इस संग्रहालय में शामिल की जाए।”

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले बिरसा मुंडा का गिरफ्तारी के बाद 25 साल की उम्र में नौ जून 1900 में रांची जेल में निधन हो गया था।

अब, रांची के पुराने जेल परिसर में बिरसा मुंडा स्मारक को "भगवान बिरसा मुंडा स्मारक उद्यान सह संग्रहालय" के रूप में विकसित किया गया है, जिसपर 142.31 करोड़ रुपये की लागत आई है।

सोरेन ने राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु में एक कार्यक्रम में 'आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार' अभियान शुरू किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा, “झारखंड के उन वीर शहीदों को सलाम, जिन्होंने झारखंड के गठन के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर संघर्ष और शहादत की कहानी लिखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग