लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब्दुल्ला-मुफ्ती "गैंग" से छुटकारा पाना चाहिएः चुग

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:18 IST

Open in App

जम्मू, 30 नवंबर जम्मू-कश्मीर के डोडा में भाजपा महासचिव तरूण चुग ने सोमवार को डीडीसी चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से 'अब्दुल्ला-मुफ्ती' से छुटकारा पाने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि वे '' पिछले 70 साल से जम्मू-कश्मीर को लूट'' रहे हैं और क्षेत्र को विकास से वंचित रखा है।

जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भल्ला गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए चुग ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती एक दूसरे के भ्रष्टाचार से वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा कि इन पार्टियों में से कोई भी नेता कभी जेल नहीं गया क्योंकि दोनों के बीच अपनी बारी आने पर अपनी तिजोरी को भरने को लेकर सहमति थी।

उन्होंने कहा कि ये नेता जानबूझकर ऐसे कानून लेकर आए जिनसे सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचता हो जबकि महिला और गुज्जरों जैसे समाज के अन्य तबकों को किसी भी लाभ से वंचित रखा गया।

चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह समय है कि अब्दुल्ला- मुफ्ती "गैंग" से सत्ता छीन कर आम आदमी को दी जाए।

डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह