लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भाजपा को खारिज किया: चिदंबरम

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव परिणाम को लेकर मंगलवार को दावा किया कि इस केंद्रशासित प्रदेश के लोगों ने भाजपा और उसकी नीति को खारिज कर दिया है।

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘लोकतांत्रिक अधिकारों वंचित किए जाने के बावजूद बिना झुके हुए कश्मीर घाटी के मतदाताओं ने भाजपा एवं उसकी गलत नीति को सख्ती से खारिज किया है। मैं मतदाताओं की उनके साहस और संकल्प के लिए सराहना करता हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘जम्मू क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाजपा की विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है। कांग्रेस और गुपकर गठबंधन भाजपा के खिलाफ खड़े हुए और उसके समान सीटें जीत सकते हैं। यह एक अच्छा संकेत है।’’

डीडीसी के चुनावों की मतगणना में मंगलवार देर शाम तक गुपकर के उम्मीदवार 81 सीटों पर आगे चल रहे हैं और उन्हें 30 सीटें मिल चुकी हैं। वहीं भाजपा 56 सीटों पर आगे चल रही है और उसे आठ सीटों पर जीत मिल चुकी है।

कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक चार सीटों पर जीत हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू