लाइव न्यूज़ :

गुजरात के लोग मोदी के साथ खड़े हैं: प्रदेश भाजपा प्रमुख, मुख्यमंत्री ने लोगों का आभार जताया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच अक्टूबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और उनमें विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।

गांधीनगर में गुजरात भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में जीत का जश्न मनाने के बाद, प्रदेश भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को ऐसी पार्टी बताया जो सिर्फ “गरजती है, बरसती नहीं” है और कहा कि "गुजरात में तीसरी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं है"।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को बदले जाने के बाद जीएमसी चुनाव को भाजपा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। पार्टी ने इस साल फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी जीत हासिल की थी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली है।

तीन अन्य नगर पालिकाओं- देवभूमि-द्वारका जिले के ओखा और भानवड और बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका के लिए भी मतगणना हुई।

मतगणना के बाद एसईसी द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने थारा की 24 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि चार सीटें कांग्रेस को मिली हैं।

वहीं भाजपा ने ओखा नगरपालिका की 36 में से 34 सीटें जीत कर अपनी सत्ता बरकरार रखी जबकि शेष दो सीटें कांग्रेस के खाते में गईं।

हालांकि भानवड में भाजपा को झटका लगा है जहां कांग्रेस ने 24 में से 16 सीटें जीतीं है और भगवा दल को सिर्फ आठ सीटें मिली हैं। भानवड पर भाजपा का 1995 से कब्जा था।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन पर भरोसा किया, और यह जीत उनके और उनकी टीम के लिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का एक मौका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ समन्वय में काम करती है। पटेल ने कहा, “मुख्यमंत्री बनने से पहले मैं (केंद्रीय मंत्री) अमित भाई (शाह) के काम के लिए गांधीनगर आता था।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं गांधीनगर और गुजरात के अन्य हिस्सों में स्थानीय निकायों में भाजपा की जीत के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मेरी टीम और मैं उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए पार्टी प्रमुख के साथ समन्वय में काम करेंगे।”

इस मौके पर, प्रदेश भाजपा प्रमुख पाटिल ने कहा कि मीडिया ने देखा होगा कि कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ संबंध स्थापित किए और कोविड-19 महामारी के दौरान और यहां तक कि अन्य सामान्य परिस्थितियों में भी उनके साथ खड़े रहे।

पाटिल ने कहा, “ इस वजह से गुजरात के गांधीनगर (नगर निगम) और अन्य स्थानीय निकायों में भाजपा सदस्यों ने शानदार जीत दर्ज की।” उन्होंने आम आदमी पार्टी(आप) को ऐसी पार्टी बताया जो सिर्फ “गरजती है बरसती नहीं” है और कहा कि नतीजे साबित करते हैं कि राज्य के लोगों ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा, “ गुजरात में किसी तीसरी पार्टी के लिए जगह नहीं है।” उन्होंने कहा, "ऐतिहासिक परिणाम एक बार फिर साबित करते हैं कि गुजरात के लोग नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा करते हैं।"

पाटिल ने कहा, “गुजरात के मतदाताओं ने एक बार फिर गांधीनगर की सत्ता भाजपा को दी है और पार्टी जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। गांधीनगर के विकास के लिए भाजपा सरकार के साथ समन्वय कर काम करेगी।

पाटिल ने इन चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी के लोगों के साथ शाह के संबंध और अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर के लोगों की सेवा करने के प्रति उनके झुकाव ने भी पार्टी को स्थानीय निकाय चुनाव में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए