लाइव न्यूज़ :

दीपावली मनाने शहर आने वाले दिल्ली, एनसीआर के लोगों की कोरोना जांच होगी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:48 IST

Open in App

लखनऊ, 13 नवंबर :भाषा: दूसरे प्रदेशों खासकर दिल्ली और एनसीआर से दीपावली त्योहार मनाने राजधानी लखनऊ आने वाले लोगों की कोविड 19 की जांच होगी । इसके लिये शुक्रवार से शहर के सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग ने 13 मेडिकल टीमें लगायी हैं ।

स्वास्थ्य विभाग की यह टीमें बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और हवाई अडडे पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच करेंगी और सभी यात्रियों का मोबाइल नंबर और पता नोट करेंगी । जो लोग संदिग्ध पाये जायेंगे, उनके घर पर जाकर उनकी कोविड जांच की जाएगी ।

राजधानी लखनऊ में अब तक 66,237 कोविड 19 के रोगी पाये जा चुके है जिनमें से 917 रोगियों की मौत हो चुकी है ।

राजधानी के मुख्य चिकित्साधिकारी डा संजय भटनागर ने शुक्रवार को 'भाषा' को बताया कि शहर में त्योहार पर संक्रमण फैलने की आशंका है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है । बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है । विशेषकर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र :एनसीआर: से त्योहार मनाने के लिए आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है । इसके अलावा मुंबई से आने वाले यात्री भी स्वास्थ्य विभाग के राडार पर होंगे ।

उन्होंने बताया कि इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने 13 टीमें तैनात की हैं । इनमें कैसरबाग,चारबाग,आलमबाग, कमता बस अडडा, चारबाग बड़ी लाइन, चारबाग छोटी लाइन, मानक नगर, बादशाह नगर, सिटी स्टेशन, ऐशबाग, गोमती नगर, आलमनगर रेलवे स्टेशनों तथा चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टीमें तैनात की गयी हैं ।

डा. भटनागर ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है और यह काम रविवार 15 नवंबर तक चलेगा ।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है, इसी कारण जिला प्रशासन ने यह सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां