लाइव न्यूज़ :

ईसाई समाज के लोगों ने विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 18:56 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), छह जनवरी ईसाई धर्म के लोगों ने बुधवार को जिला पुलिस प्रमुख से मिलकर उन विहिप कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज करने की मांग की जो इस सप्ताह के शुरू में उनकी प्रार्थना सभा में कथित तौर पर घुस गये थे।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को बुधवार को दिए गए पत्र में ईसाई समाज के लोगों ने पिछली तीन जनवरी को नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी में कथित धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना सभा में शामिल कुछ लोगों को पुलिस के हवाले करने वाले विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी श्याम मिश्रा समेत 20 लोगों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। ?

पुलिस ने ईसाई धर्म में कथित रूप से गैरकानूनी ढंग से धर्मांतरित करवाने का प्रयास करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया था।

ईसाई समाज के लोगों ने आरोपी विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक आनंद ने 'भाषा' को बताया कि मामले में विवेचना चल रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो शिकायत दी गई है उसकी भी जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं