लाइव न्यूज़ :

ब्राह्मण समाज के लोग अब भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे: मायावती

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:47 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को दावा किया कि अगले वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देंगे।

मायावती ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि अब ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे और अगले विधानसभा चुनाव में उसे वोट नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को जागरूक करने के लिए बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में 23 जुलाई को अयोध्या से एक अभियान शुरू किया जा रहा है और ब्राह्मणों को भरोसा दिया जाएगा कि बसपा शासन में ही उनका हित सुरक्षित है।

मायावती ने कहा, ''ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाजपा के बहकावे में आकर इनकी (भाजपा) यहां उत्ता प्रदेश में सरकार बनवायी लेकिन अब ब्राह्मण समाज के लोग इस पार्टी (भाजपा) को अपना वोट देकर और इनकी सरकार बनवाकर पछता रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि अन्य सभी समाज के साथ-साथ ब्राह्मण समाज का हित बसपा और हमारी सरकार में ही सुरक्षित रह सकता है, इसलिए 2007 की तरह ब्राह्मण समाज को बसपा से जोड़ने से लिए 23 जुलाई को इनकी धार्मिक भावनाओं को ध्‍यान में रखकर अयोध्या से अभियान शुरू किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘आपने कांग्रेस को आजमाया, भाजपा को भी आजमा चुके हैं और अब भाजपा को तिलांजलि देने का सही समय आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का सवाल है तो यहां की जनता वर्तमान भाजपा सरकार की खराब कानून-व्यवस्था व इस सरकार में जातिगत एवं धार्मिक द्वेष आदि की भावना से लोगों का हो रहा शोषण किसी से छिपा नहीं है। इसके चलते अब इस सरकार में ‘अपर कास्ट’ समाज में खासतौर पर ब्राह्मण समाज तो बहुत ज्यादा दुखी है।''

उन्होंने आरोप लगाया कि ''भाजपा ने दलितों को खूब खिचड़ी खिलाई और कांग्रेस ने भी यही ड्रामा किया। मिट्टी आदि का भरा तसला रखकर कांग्रेसी नेता द्वारा दलितों को रिझाने की खूब कोशिश की गई लेकिन मुझे इस बात पर नाज है कि दलित समाज बहकावे में नहीं आया।''

मायावती ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को सीटें भले कम मिली लेकिन वोट समाजवादी पार्टी से ज्यादा मिला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोग अपने मान-सम्मान की सुरक्षा तथा अपनी तरक्की के लिए फिर से बसपा से जुड़कर इस बार सर्वसमाज की लोकप्रिय सरकार जरूर बनाएंगे।

बसपा प्रमुख मायावती ने किसानों के मसले को उठाते हुए कहा कि विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए और केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रति सरकार की उदासीनता बेहद दुखद है। बसपा प्रमुख ने कहा कि किसानों की मांगों के संबंध में संसद में केंद्र पर हर तरह का दबाव बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कथित गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई के आसमान छूने से लोगों के सामने काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। मायावती ने कहा, ‘‘मैंने अपनी पार्टी के सांसदों को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में देश और लोगों के लाभ से संबंधित मामलों को उठाने का निर्देश दिया है। ऐसे कई मामले हैं, जिन पर देश की जनता केंद्र सरकार से जवाबदेही चाहती है।’’

उन्होंने कहा कि बसपा सांसद मानसून सत्र में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और तीन नये कृषि कानूनों की वापसी से संबंधित मामलों को संसद में उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित