लाइव न्यूज़ :

हमें ‘वोट कटवा’ कहने वालों को बिहार के लोगों ने माकूल जवाब दिया: एआईएमआईएम

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली/पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर धुंधली नजर आने के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मंगलवार को राज्य की जनता ने उन लोगों ने माकूल जवाब दिया है जो उसे ‘वोट कटवा’ कह रहे थे।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी बिहार के सीमांचल क्षेत्र की पांच सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। इन इलाके में अच्छी-खासी मुस्लिम आबादी है।

बिहार के चुनाव नतीजों की तस्वीर अभी साफ नहीं है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि खंडित जनादेश की स्थिति में एआईएमआईएम की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि खंडित जनादेश की स्थिति में पार्टी के रुख का फैसला पार्टी प्रमुख ओवैसी करेंगी, लेकिन पार्टी भाजपा से संबंधित किसी गठजोड़ के साथ नहीं जाएगी।

बिहार चुनाव के प्रचार के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने एआईएमआईएम को भाजपा की ‘बी टीम’ करार देते हुए कहा था कि यह ‘वोट कटवा’ की भूमिका निभा रही है।

इस संदर्भ में वकार ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने वोट कटवा कहा था, उन्हें जनता ने माकूल जवाब दिया है।’’

एआईएमआईएम के उम्मीदवारों ने आमौर, कोचाधमन, जोकीहाट, बहादुरगंज और बाइसी में निर्णयक बढ़त बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव