लाइव न्यूज़ :

बिहार की जनता ने लालू और राजद को पूरी तरह खारिज कर दिया: नीतीश

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:05 IST

Open in App

पटना/नयी दिल्ली, तीन नवंबर बिहार में हुए उपचुनावों में जनता दल (यू) की जीत के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य की जनता ने उनके धुर-विरोधी लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

दोनों सीटों पर कुमार की पार्टी जनता दल (यू) ने राष्ट्रीय जनता दल को पराजित किया।

नीतीश कुमार ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, “उपचुनाव हमारे लिए एक दुखद मौका था, क्योंकि हमारे मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण उपचुनाव की नौबत आयी। मैंने हमेशा माना है कि लोगों की इच्छा सर्वोपरि है। जनता ने हम पर भरोसा जताया है। जब तक उनका विश्वास बना रहेगा, हम उनकी सेवा करते रहेंगे।”

कुमार ने नवनिर्वाचित उम्मीदवारों- गणेश भारती और राजीव कुमार सिंह- को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में कहा, “हमारे उम्मीदवार जद (यू) के थे, लेकिन पूरे राजग ने जमीनी स्तर तक उनका मजबूती से समर्थन किया।” भारती और सिंह ने क्रमशः कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

खराब स्वास्थ्य के बावजूद चुनाव प्रचार में उतरकर राजद की जीत का दावा करने वाले लालू प्रसाद की विफलता के बारे में भी पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनके बारे में क्या कह सकता हूँ? चुनाव के दौरान उन लोगों ने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया? यह अंतर है। हम लोगों की सर्वोच्चता में विश्वास करते हैं। वे (प्रसाद और उनका परिवार) हर किसी पर अधिकार जमाने में विश्वास करते हैं। लोगों ने अपनी पसंद साफ कर दी है।’’

इस बीच नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले मंत्री संजय कुमार झा ने राजधानी दिल्ली में पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि बिहार उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भले ही लोगों को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से कुछ शिकायतें हों, लेकिन वे राजद को एक विकल्प के रूप में नहीं मानते हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कुमार राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सर्वसम्मत नेता बने हुए हैं।

झा ने कहा, ''नीतीश कुमार राजग के सर्वसम्मत नेता थे और हैं। उपचुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि लोगों का उन पर विश्वास बरकरार है। जनता अपनी शिकायतों को दूर करने के लिए नीतीश कुमार से अपेक्षा रखती है, क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीदें हैं, जबकि राजद शासन से जनता को कभी कोई उम्मीद नहीं रही।’’

जद (यू) महासचिव ने कहा कि अपने 15 साल के शासन में कुमार ने ''समावेशी'' राजनीति की है, जो उन्हें समाज के सभी वर्गों का पसंदीदा बनाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित