सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का समर्थन कर रहे हैं : जावड़ेकर

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:42 IST2021-01-24T22:42:54+5:302021-01-24T22:42:54+5:30

People of all religions are supporting the construction of Ram temple: Javadekar | सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का समर्थन कर रहे हैं : जावड़ेकर

सभी धर्मों के लोग राम मंदिर निर्माण का समर्थन कर रहे हैं : जावड़ेकर

नयी दिल्ली, 24 जनवरी अयोध्या में बन रहा राम मंदिर देश में एकता का मंदिर है और विभिन्न धर्मों के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। यह बात रविवार को यहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जावड़ेकर ने कहा कि ‘राम जन्मभूमि आंदोलन’ देश के स्वाभिमान के लिए आंदोलन था। कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर निर्माण में बड़ी राशि देने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘राम जन्मभूमि पर बन रहा राम मंदिर देश की एकता का मंदिर है। राम देश को एकजुट करते हैं और देश की एकता के प्रतीक हैं।’’

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘बाबर जब भारत आया था तो उसने अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राचीन राम मंदिर को कथित तौर पर तोड़े जाने के बाद बना विवादित ढांचा मस्जिद नहीं था क्योंकि वहां कभी धार्मिक कार्य नहीं हुए।

जावड़ेकर ने कहा कि वह 1992 में अयोध्या में थे और देखा कि किस तरह से एक ‘‘ऐतिहासिक भूल’’ को ठीक किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक रात पहले वहां सोए हुए थे। बाबरी मस्जिद के तीन गुंबद दिख रहे थे। अगले दिन दुनिया ने देखा कि किस तरह से ऐतिहासिक भूल को ठीक कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People of all religions are supporting the construction of Ram temple: Javadekar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे