लाइव न्यूज़ :

सभी जातियों के लोगों को जल्द तमिलनाडु के मंदिरों में 'अर्चक' नियुक्त किया जाएगा: मंत्री

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:58 IST

Open in App

चेन्नई, 11 अगस्त तमिलनाडु सरकार ने राज्य के मंदिरों में अर्चक के रूप में सभी जाति के लोगों को नियुक्त करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है और पिछली (द्रमुक) सरकार के कार्यकाल में जिन्हें सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था, उन्हें नियुक्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

राज्य हिन्दू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के मंत्री पी के शेखर बाबू ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का सपना साकार होगा जो सभी जाति के लोगों को मंदिर का पुजारी बनाना चाहते थे।

बाबू ने कहा कि कोई अभ्यर्थी आगम शास्त्रों और श्लोक पाठ करने में सिद्ध हैं तथा सरकार द्वारा प्रमाणित है तो उसे अर्चक नियुक्त किया जाएगा। यहां श्री कचलेश्वर मंदिर और श्री एकम्बरेश्वर मंदिर में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “वर्तमान में सभी जाति के लोगों को अर्चक के तौर पर नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। लगभग एक दशक पहले 2010 में कलैनार (दिवंगत करुणानिधि) ने आदेश दिया था कि कोई भी मंदिर का पुजारी बन सकता है। कानूनी बाध्यताओं को दूर करने के बाद अब इसे मूर्तरूप दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू