लाइव न्यूज़ :

नजफगढ़ में तेंदुआ दिखने से घबराए लोग, अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 10:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दक्षिणी-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में एक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद इस संबंध में वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

पश्चिमी दिल्ली के उप वन संरक्षक नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया और उसमें एक जीवित पशु को रखा गया है। बृहस्पतिवार को ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसमें तेंदुआ एक आवासीय क्षेत्र के आसपास घूमता हुआ दिखा था। आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की वजह से लोग घबरा गए हैं और वन विभाग उसे पकड़ने में जुटा है।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले 27 जनवरी को सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई थी। फिर एक वन अधिकारी ने भी इलाके में उसकी मौजूदगी की पुष्टि की।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ 28 जनवरी को घुमानहेड़ा गांव में फिर तेंदुआ दिखा था और वह 29 जनवरी को भी नजफगढ़ नाले के निकट भी दिखा।’’

उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। उन्हें तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।

श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘ वह एक शर्मिला जीव है। हो सकता है कि वह इलाके में कहीं छिपा हुआ हो। हमें खबर मिली है कि उसे फिर से घुमानहेरा गांव में देखा गया।’’

वन विभाग के कर्मी नजफगढ़ और निकटतम क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पर्चे बांटे हैं और दीवारों पर पोस्टर भी चिपकाए हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने लोगों से कहा कि वे अकेले, खास तौर पर रात के वक्त घर से बाहर न निकलें। बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। हमारा मानना है कि यह तेंदुआ इंसानी बस्ती से दूर जा रहा है क्योंकि शनिवार को हमें उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। हो सकता है कि वह हरियाणा की सीमा की ओर बढ़ गया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल