लाइव न्यूज़ :

विशेष विचारधारा थोपे जाने के खिलाफ लोगों को अवश्य खड़ा होना चाहिए: चिदंबरम

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च अशोका यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को जानना चाहा कि इससे देश में ‘‘अकादमिक स्वतंत्रता’’ का क्या मतलब निकलता है। साथ ही, उन्होंने लोगों से ‘‘एक विचारधारा थोपे जाने’’ के खिलाफ खड़े होने और उसका प्रतिरोध करने की अपील की।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह ‘‘भाजपा की विचारधारा’’ भारत को बर्बाद कर देगी और इसे तानाशाही में तब्दील कर देगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर सवाल किया, ‘‘यदि दो प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों को अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के तौर पर इस्तीफा देना पड़ता है, तो देश में अकादमिक स्वतंत्रता के बारे में क्या कहा जाएगा। ’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘भारत के लोगों को देश भर में एक विचारधारा थोपे जाने की कोशिश के खिलाफ अवश्य खड़ा होना चाहिए और उसका कड़ा प्रतिरोध करना चाहिए। भाजपा की विचारधारा या मोदी की विचारधारा देश को बर्बाद कर देगी और भारत को तानाशाही में तब्दील कर देगी।’’

हरियाणा के सोनीपत स्थित इस विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, छात्रों और पूर्व छात्रों ने प्रख्यात राजनीतिक स्तंभकार प्रताप भानु मेहता के प्रोफेसर के तौर पर इस्तीफा देने पर रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मेहता के इस्तीफे का संबंध उनके द्वारा सरकार की आलोचना किये जाने से है।

संकाय सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) और बोर्ड के सदस्यों को पत्र लिख कर कहा है कि मेहता का जाना भविष्य में संकाय के सदस्यों को हटाने के लिए एक दृष्टांत बन जाएगा।

गौरतलब है कि प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यम ने भी बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के तौर पर इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग