लाइव न्यूज़ :

दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए : न्यायाधीश सैयद

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:57 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए ए सैयद ने रविवार को कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए तथा उन्हें सड़क, पानी, शिक्षा और चिकित्सा सहित बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए।

न्यायमूर्ति सैयद ठाणे जिले के शाहपुर में जिलाधिकारी कार्यालय, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जाना चाहिए।’’ उन्होंने सरकार के विभिन्न विभागों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने कहा, "लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित किए जा रहे कानूनी सेवा शिविर दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक बनाने में मदद करेंगे।

इस मौके पर ठाणे के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल एल पानसरे, जिला न्यायाधीश एन के ब्रह्मे, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिनेश खुराना और जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे