लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों मे मस्तिष्काघात की अधिक संभावना : एम्स के चिकित्सक

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली,29 अक्टूबर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में मस्तिष्काघात का अधिक खतरा होने की संभावना है और उनके उबरने की गुंजाइश उन मरीजों से करीब आधी है जो कोविड-19 से ग्रसित नहीं हैं। एम्स के चिकित्सकों ने शुक्रवार को यह कहा।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तंत्रिका विज्ञान विभाग के प्रोफेसर, डॉ रोहित भाटिया ने कहा कि कोविड-19 से संबद्ध मस्तिष्काघात वाले मरीजों की मृत्यु दर अधिक है।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड स्ट्रोक डे, 29 अक्टूबर को मनाया जाता है।

एम्स ने महामारी के पहले और उसके दौरान मस्तिष्काघात के परिणामों पर कई अध्ययन किये।

प्रो. भाटिया ने कहा, ‘‘हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कोविड मस्तिष्काघात आने से संबद्ध है या नहीं। ’’

एम्स ने महामारी से पहले और महामारी के दौरान मस्तिष्काघात उपचार उपाय में बदलावों पर 2,500 मरीजों पर 17 अस्पतालों के साथ अध्ययन किया। अध्ययन के नतीजों में पाया गया कि उपचार में कुछ देर हुई और मृत्यु दर में मामूली वृद्धि हुई।

एम्स में तंत्रिका विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ एम वी पी श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कोविड-19 शरीर के कई अंदरूनी अंगों को प्रभावित करता है जिनमें मस्तिष्क भी शामिल है। हालांकि, इस बारे में कोई ठोस साक्ष्य नहीं है कि कोविड सीधे तौर पर मस्तिष्काघात कर सकता है, जबकि यह रक्त के थक्के जमने के खतरे को बढ़ा देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO