लाइव न्यूज़ :

उप्र में लोगों ने गुंडागर्दी, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी समाप्त करने का ट्रेलर देखा: गडकरी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 23:11 IST

Open in App

बिजनौर, 19 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा शुरू करने आए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने पिछले पांच साज में गुंडागर्दी, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी खत्म करने का ट्रेलर देखा है मगर विकास की असली फिल्म आने वाले पांच साल में देखेंगे ।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये गडकरी ने कहा कि लोगों ने अभी पांच साल ट्रेलर देखा है, असली फिल्म अब शुरू होगी । उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से किसान को उर्जादाता बनाकर संपन्न बनाएंगे ।

केंद्रीय मंत्री रविवार को यहां चांदपुर में भाजपा की जनविश्वास यात्रा शुरू करते हुए जनसभा में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लोगों ने अभी पांच साल गुंडागर्दी समाप्त करने , गरीबी, बेरोजगारी मिटाने और भुखमरी खत्म करने का ट्रेलर देखा है, मगर विकास की असली फिल्म वो आने वाले पांच साल मे देखेंगे ।’’

उन्होंने कहा कि पानी, बिजली और सड़क संचार के साधन होंगे तभी उद्योग आयेंगे और रोजगार मिलेंगे । उन्होंने कहा कि गन्ने से इथेनॉल बनाकर बायो ईंधन बनेगा तो किसान खुशहाल होगा ।

गडकरी ने कहा कि ‘‘किसान उर्जादाता बनेगा । पांच साल मे 25 लाख करोड़ का पैट्रोल डीजल का आयात बचाकर अपने हरित ईंधन से वाहन और फैक्ट्रियां चलाएंगे । ये 25 लाख करोड़ किसान के घर जाएंगे तो किसान के बेटों को रोजगार मिलेगा और फसलों का सही दाम मिलेगा ।

उन्होने बिजनौर को महाभारत से जुड़ी धरती बताते हुए कहा कि चुनावी महाभारत की शुरूआत होने वाली है और अनैतिकता, गुंडागर्दी, असत्य की पराजय के लिए उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनायें ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंञी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के सामने भ्रष्टाचार. गुंडागर्दी, जमीन कब्जाने वालों और माफियागिरी का गठबंधऩ है । उन्होंने कहा कि यह जनता को पलायन के लिए मजबूर करने वालों का गठबंधन है ।

मौर्य ने कहा कि हम भगवा टोपी लगाते हैं मगर गुंडे लाल जालीदार टोपी के पीछे छिप रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos