हरियाणा, पंजाब में लोगों को नहीं मिली उमस भरी गर्मी से राहत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:58 IST2021-07-11T19:58:48+5:302021-07-11T19:58:48+5:30

People in Haryana, Punjab did not get relief from sultry heat | हरियाणा, पंजाब में लोगों को नहीं मिली उमस भरी गर्मी से राहत

हरियाणा, पंजाब में लोगों को नहीं मिली उमस भरी गर्मी से राहत

चंडीगढ़, 11 जुलाई हरियाणा और पंजाब में लोगों को रविवार को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली और ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं भिवानी में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, गुड़गांव और अंबाला में अधिक तापमान क्रमश: 39.8 डिग्री सेल्सियस, 38.8 डिग्री सेल्सियस, 39.7 डिग्री सेल्सियस और 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पंजाब में भी ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा। पटियाला में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। लुधियाना का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, अमृतसर और गुरदासपुर में बारिश हुयी और वहां अधिकतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People in Haryana, Punjab did not get relief from sultry heat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे