लाइव न्यूज़ :

बंगाल में लोग डर के साये में जी रहे हें: राज्यपाल

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:34 IST

Open in App

कोलकाता, 10 फरवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को दावा किया कि लोगों के मस्तिष्क में भय छा गया है और वे उसके बारे में खुलकर बात भी करने से डरे हुए हैं।

धनखड़ ने कहा की आजादी का तात्पर्य भय से आजादी होती है तथा लोकतंत्र एवं कानून के शासन में भय से आजादी अहम होती है।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘फिलहाल हम भय से मुक्त नहीं है । लोगों में इतना डर है कि वे इसके बारे में बात भी नहीं कर सकते।’’

राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उसकी संस्कृति और मूल्यों के लिहाज से लोगों के मस्तिष्क में डर की कोई जगह नहीं है।

तृणमूल शासित इस राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हैं।

जुलाई, 2019 में राज्यपाल का पद संभालने के बाद से ही ममता बनर्जी सरकार के साथ टकराव में चल रहे धनखड़ ने अक्सर सभी पक्षों से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल