लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय में लखीमपुर मामले की सुनवाई से लोगों को न्याय की उम्मीद: मायावती

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:00 IST

Open in App

लखनऊ, सात अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि लखीमपुर खीरी मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में शुरू होने से लोगों में राहत व समुचित न्याय की उम्मीद जगी है।

मायावती ने ट्वीट किया, ''लखीमपुर खीरी जघन्य कांड, जिसमें चार आन्दोलित किसानों व पत्रकार सहित आठ लोगों की मौत हुई है, के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आज प्रारंभ की गई सुनवाई से लोगों को राहत व समुचित न्याय की उम्मीद जगी, क्योंकि इस मामले में भी भाजपा सरकार का रवैया ज्यादातर पक्षपाती ही लगता है।''

उन्होंने कहा, हालांकि बसपा का प्रतिनिधिमण्डल सरकारी अनुमति के बाद पार्टी महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से आज मिल रहा है, किन्तु इस काण्ड में केन्द्रीय मंत्री व कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों के शामिल होने के कारण लोगों का आक्रोश भी थम नहीं पा रहा है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसकी जांच के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है जिसकी कमान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के (सेवानिवृत्त) न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया