लाइव न्यूज़ :

लोगों को सुनिश्चित करना होगा कि कोविड-19 की तीसरी लहर नहीं आए : सीएसआईआर महानिदेशक

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:27 IST

Open in App

पुणे, पांच अप्रैल वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुंसधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक डॉ.शेखर मांडे ने कहा कि कोविड-19 महामारी की ‘तीसरी लहर’ से इनकार नहीं किया जा सकता और यह लोगों को सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा नहीं हो।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान के प्रमुख ने रविवार रात को संवाददाताओं से ऑनलाइन बात करते हुए कहा कि लोगों को स्व अनुशासन और स्व नियंत्रण का पालन करना होगा और बीमारी को हराने का रास्ता दिखाना होगा।

मांडे ने कहा, ‘‘ दुनिया की सभी महामारी लहरों के रूप में आई है। इस समय हम कुछ यूरोपीय देशों में महामारी की तीसरी लहर देख रहे हैं, इसलिए तीसरी लहर (भारत में) की आशंका को खारिज नहीं कर सकते हैं।’’

एक सवाल के जवाब में सीएसआईआर के महानिदेशक ने कहा कि महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए हैं लेकिन उनकी संख्या कम है और इसलिए इस मामले पर ‘सामान्य बयान’ देना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘लाखों संक्रमितों में दोबारा संक्रमण के मामलों की संख्या 100 या 100 है, इसलिए इस स्तर पर दोबारा संक्रमण होने के मामले पर सामान्यीकरण वाला बयान देना मुश्किल होगा।’’

मांडे ने कहा, ‘‘एक समाज के रूप में है, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अनुशासित और व्यवस्थित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए