लाइव न्यूज़ :

फिल्मों में अब ‘ग्रे’ चरित्र,और यथार्थवाद को लोग पसंद करने लगे हैं: मैसी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:22 IST

Open in App

(इंट्रो में मामूली फेरबदल के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, दो जुलाई अभिनेता विक्रांत मैसी का मानना है कि हर व्यक्ति का एक ‘ग्रे’ (अपरिभाषित) चरित्र होता है और आज का सिनेमा उसी का प्रतिबिम्ब है इसलिए फिल्मकार अपनी कहानियों में यथार्थवाद का चित्रण करना चाहते हैं। इसके साथ ही मैसी को विश्वास है कि दर्शक उनकी आगामी फिल्म “हसीन दिलरुबा” को पसंद करेंगे जो कि एक छोटे से शहर में गढ़ी गयी रोमांटिक थ्रिलर है।

फिल्म, शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसमें मैसी रिशु नामक एक अंतर्मुखी इंजीनयर की भूमिका में हैं जो एक उग्र स्वभाव की महिला के प्रेम में पड़ जाता है लेकिन किसी और व्यक्ति का प्रवेश होने से उनकी शादी संकट में पड़ जाती है।

“हंसी तो फंसी” बनाने वाले निर्देशक विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिका में हैं। मैसी ने कहा कि फिल्म के तीनों किरदार मजबूत विचारों वाले हैं। अभिनेता ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, “हमारे कई चेहरे होते हैं और हम प्रतिदिन कई स्तरों पर काम करते हैं। हम समाज में मुखौटा लगाकर रहते हैं और यही इन किरदारों में भी दिखता है। हम यह सिनेमा में प्रतिबिम्बित होते हुए देखते हैं क्योंकि लोगों ने अब सच्चाई को थोड़ा और स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसलिए कहानियों में भी यथार्थवाद ज्यादा दिखाया जाने लगा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है सभी को गलतियां करने वाले किरदार पसंद हैं। यह नई चीज है जो आप फिल्मों में देख रहे हैं, ग्रे चरित्र वाले लोग, जिन्हें वास्तव में लोग पसंद करते हैं।” “लुटेरा”, “ए डेथ इन द गंज” और “छपाक” में अपने अभिनय के लिए सराहना बटोर चुके अभिनेता ने कहा कि उन्हें पटकथा पसंद आई क्योंकि उन्हें आमतौर पर रिशु जैसे किरदार निभाने को नहीं मिलते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव