लाइव न्यूज़ :

जनता कांग्रेस सरकार की नीयत और हक़ीकत जान चुकी है: पूनियां

By भाषा | Updated: October 29, 2021 09:25 IST

Open in App

जयपुर, 29 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिये बात-बात पर केन्द्र को आरोपित करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुर्सी जाने के भय से ग्रसित हैं, उनकी पार्टी में ही उनका बड़ा विरोध है, शासक के तौर पर वह पूरे तरीक़े से विफल साबित हुए है।

एक बयान में पूनियां ने कहा कि गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार पर झूठे व तथ्यहीन आरोप लगातार अपनी हताशा प्रकट करते हैं और जनता तथा कांग्रेस पार्टी के भीतर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नैतिक रूप से कमजोर है, जो आपसी झगड़े से खुद ही एक दिन गिर जायेगी।

पूनियां ने कहा,‘‘ सबको पता है कि एक समय कांग्रेस देश में महंगाई और भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई थी। कांग्रेस सरकार अंतर्कलह की शिकार है, जिसका असर राजस्थान की जनता पर पड़ रहा है, जिससे विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की तानाशाही कार्यशैली से नाराज कई विधायक खुद की ही सरकार के खिलाफ कभी धरने पर बैठते हैं, तो कभी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ प्रदेश में कहीं भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान दुष्कर्म के मामलों पर शीर्ष पर है, साथ ही लूट, हत्या, डकैती, इत्यादि अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय गहलोत बयानबाजी कर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट