लाइव न्यूज़ :

लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:25 IST

Open in App

जम्मू, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व आलोचक अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

मंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों में जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ भेदभाव को मोदी सरकार ने समाप्त किया है। सिंह ने कठुआ जिले में एक समारोह से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘जो लोग हमारी पार्टी की आलोचना कर रहे थे, वे आज हमारी पार्टी का झंडा उठाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जिन्हें मौका नहीं मिला वे परेशान हैं।’’

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के देश की बागडोर संभालने के बाद जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ दशकों पुराना भेदभाव समाप्त हो गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘जो लोग आज (शासन के बारे में) शिकायत कर रहे हैं, वे वही हैं जो पिछले 40 या 50 वर्षों से सत्ता में हैं।’’

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री की भूमिका की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (मोदी ने) 135 करोड़ की आबादी वाले देश का नेतृत्व किया, उसे पूरी दुनिया में स्वीकार किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री के फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्हें भी जनता पर पूरा भरोसा है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की इस टिप्पणी पर कि महाराजाओं का निरंकुश शासन मौजूदा सरकार से कहीं बेहतर था, सिंह ने कहा कि यहां सवाल यह है कि वह लोकतंत्र चाहते हैं या नहीं।

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार स्पष्ट किया है कि उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFaridabad: होटल में ले जाकर महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतBihar: घने कोहरे और शीतलहर का असर, बिहार में स्कूलों का समय बदला; जानें नई टाइमिंग

कारोबारअमेरिकी टैरिफ ने वाट लगा दी है कश्‍मीर के पेपर माशी व्‍यापार पर

क्राइम अलर्टड्रग्स तस्करी रोकना तो बस एक बहाना है...!

भारत अधिक खबरें

भारतब्रिटिश साम्राज्य के विनाश के लिए गले लगाई शहादत

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए