लाइव न्यूज़ :

लोग पहले ही गोवा को 'कसीनो राजधानी' का तमगा दे चुके हैं: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:06 IST

Open in App

पणजी, चार दिसंबर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि गोवा को लोग पहले ही 'कसीनो राजधानी' का तमगा दे चुके हैं।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "लोग पहले ही गोवा को कसीनो राजधानी का तमगा दे चुके हैं। हमें (सरकार) यह देने की जरूरत नहीं है। जनता पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी है।"

रेड्डी यहां तटीय राज्य के लिए विभिन्न पर्यटन प्रोत्साहन पहलों की घोषणा करने आए थे। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भी इस अवसर पर मौजूद थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार द्वारा गोवा को 'भारत की कसीनो राजधानी' के रूप में घोषित किया जाएगा, उन्होंने कहा, "जनता यहां (कसीनो के लिए) है। वे या तो यहां हैं या सिक्किम में (दोनों जगह जहां कसीनो की अनुमति है) ।"

मंत्री ने कहा, "अगर गोवा को कसीनो राजधानी के रूप में घोषित करके लाभ मिलता है, तो हम निश्चित रूप से ऐसा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि महामारी ने राज्य में पर्यटन क्षेत्र को प्रभावित किया है, जो अब फिर से सुधर रहा है क्योंकि घरेलू यात्रियों ने देश भर में जाना शुरू कर दिया है।

मंत्री ने कहा, "घरेलू पर्यटन का मौसम जोर पकड़ रहा है, लेकिन अब तीसरी लहर को लेकर आशंकाएं हैं। मैं लोगों से देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करते समय सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करता हूं।"

गोवा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में क्रूज पर्यटन एक बड़ा क्षेत्र बन जाएगा जिसे सागरमाला परियोजना के तहत मिशन मोड पर ले जाया जाएगा।’’

रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन और जहाजरानी मंत्रालय गोवा में पर्यटन के विकास पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए अगले सप्ताह बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?