लाइव न्यूज़ :

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद कश्मीर में लोगों को शीत लहर से मिली राहत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 11:31 IST

Open in App

श्रीनगर, एक फरवरी कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद सोमवार को घाटी में लोगों को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली। वहीं श्रीनगर सहित कई इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से हो रही बर्फबारी के कारण शहर की सड़कों पर बर्फ की पतली परत के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीनों से बर्फ हटाने में नाकाम रहने पर अधिकारियों ने बर्फ को पिघालना शुरू किया।

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि यानी ‘चिल्लई कलां’ के समाप्त होने के एक दिन बाद श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम स्की रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAadhaar Biometric Lock: स्कैमर्स कभी नहीं कर पाएंगे आधार कार्ड का मिस यूज, मिनटों में लॉक करें अपना आधार

पूजा पाठगोवा अग्निकांड: कौन हैं सौरभ लूथरा? अरपोरा के बर्च नाइट क्लब के संस्थापक आग में 25 लोगों की मौत के बाद अब पुलिस जांच के दायरे में

भारतAdventure Tourism Summit 2025: एडवेंचर टूरिज्म कार्यक्रम के लिए है कश्मीर, जानें क्या कुछ होगा खास

क्रिकेटSMAT 2025: यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम से जुड़े, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाएंगे अपनी बैटिंग का जलवा

भारतबारिश की कमी से कश्मीर में गंभीर जलसंकट, सारा दारोमदार बर्फ पर टिका

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: DGCA ने इंडिगो को भेजा नोटिस, प्लाइट्स कैंसिल का मांगा जवाब

भारतGoa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो

भारतडांस फ्लोर पर लगी आग..., कुछ ही पलों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा, गोवा हादसे के चश्मदीद ने बताया

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा