लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में तेज हवाएं चलने से लोगों को वायु प्रदूषण से मिली राहत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:39 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चल रही तेज हवाओं के चलते मंगलवार को वायु प्रदूषण में काफी कमी आई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी देने वाले ‘समीर ऐप’ के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 269 रहा, जबकि गाजियाबाद में 270, ग्रेटर नोएडा में 221, नोएडा में 250, फरीदाबाद में 254 और गुरुग्राम में 269 दर्ज किया गया। वहीं, एक्यूआई उत्तर प्रदेश के आगरा में 222 ,बहादुरगढ़ में 203, बुलंदशहर में 228, हापुड़ में 257 और मेरठ में 226 रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को हुई बारिश और एनसीआर में तेज हवाएं चलने से वायु प्रदूषण में काफी कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह