लाइव न्यूज़ :

PM मोदी को 15 अगस्त के लिए लोगों ने दिए सुझाव, इन विषयों को किया जा सकता शामिल

By भाषा | Updated: July 31, 2018 16:38 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आगामी दिनों में लोगों से ‘उपयोगी जानकारी’ मिलने को लेकर आशान्वित हैं। नरेन्द्र मोदी पिछले तीन सालों से अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए लोगों से सीधे सुझाव और विचार मांगते रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘15 अगस्त पर हमारे भाषण के बारे में आपके क्या विचार और सुझाव हैं? इसे आप विशेष रूप से बनाए गये एक मंच नरेन्द्र मोदी एप पर मेरे साथ साझा कर सकते हैं।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आगामी दिनों में लोगों से ‘उपयोगी जानकारी’ मिलने को लेकर आशान्वित हैं। नरेन्द्र मोदी पिछले तीन सालों से अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए लोगों से सीधे सुझाव और विचार मांगते रहे हैं। लोग माईजीओवी वेबसाइट पर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं।

माईजीओवीडॉटइन के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में कुछ विचारों को शामिल कर सकते हैं। वेबसाइट पर बलात्कार, खुले में शौच, आरक्षण प्रणाली और शिक्षा सहित कुछ मामलों पर पहले ही कुछ सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

इस बार 15 अगस्त को लाल किले से दिया जाने वाला भाषण पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का आखिरी भाषण होगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी भाषण होने की वजह से लोगों में अभी से उत्सुकता बनी हुई है। साथ ही मोदी सरकार भी इस भाषण को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया