लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक की एमडी के ट्वीट पर लोगों ने दी मिलीजुली प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:38 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 मई भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा ईला के अपने 50 कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की जानकारी देने वाले ट्वीट पर कुछ लोग तारीफों के पुल बांध रहे थे तो कुछ आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कोवैक्सीन लोगों की जिंदगी बचा रही है जबकि कुछ ने सवाल किया कि कर्मचारियों को टीका क्यों नहीं लगाया गया।

कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन की आपूर्ति बाधित होने पर कुछ नेताओं की टिप्पणियों पर ईला ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘टीम के लिए यह सुनना बहुत दिल तोड़ने वाला है कि कुछ राज्य हमारे इरादों की शिकायत कर रहे हैं। कोविड के कारण हमारे 50 कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं, फिर भी हम महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में आपके लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’’

उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘आपके 50 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित कैसे हो गए? उन्हें टीका क्यों नहीं लगाया गया? साथ ही अस्थायी आधार पर और लोगों की भर्ती क्यों नहीं कर रहे?’’

ईला के ट्वीट को 13 मई को सुबह साढ़े दस बजे तक 9,373 लोगों ने ‘लाइक’ किया और 2,564 लोगों ने रीट्वीट किया।

एक अन्य नागरिक ने लिखा, ‘‘आपको शुक्रिया कहना चाहते हैं। मेरे दादा-दादी 75 साल से अधिक उम्र के हैं और उन्होंने पांच हफ्ते पहले पहला टीका लगवाया, दो हफ्ते पहले दोनों कोविड से संक्रमित पाए गए। उन्हें केवल हल्का बुखार है, आज वे संक्रमित नहीं पाए गए, वे स्वस्थ हो रहे हैं और उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं है।’’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘भारत के हर कोने तक टीके पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया भारत बायोटेक।’’

एक और उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘अगर आप कहते हैं कि आपके कर्मचारी कोविड से बीमार है तो यह आपके टीके की क्षमता के बारे में बताता है।’’

ईला ने बताया कि 18 राज्यों को छोटी-छोटी खेप में कोवैक्सीन मिले हैं।

हैदराबाद स्थित कंपनी आंध्र प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, असम, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत 18 राज्यों को कोवैक्सीन की आपूर्ति कर रही है। अन्य राज्य छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे