लाइव न्यूज़ :

राममंदिर भूमिपूजन के बाद दर्शन के लिए उमड़े लोग, सुरक्षा घेरा हटने के बाद फिर गुलजार हुई अयोध्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 7, 2020 07:29 IST

दुकानदारों को उम्मीद है कि राम मंदिर का कार्य ज्यों ज्यों गति पकड़ेगा, उनका कारोबार भी बढ़ता जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्दे हनुमानगढ़ी मंदिर के आसपास प्रसाद की दुकानों पर आज अच्छा कारोबार हुआ.फूल बेचने वालों में कई अल्पसंख्यक समुदाय के दुकानदार भी शामिल हैं.

त्रियुग नारायण तिवारी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किए जाने के एक दिन बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ढील दी गई जिसके बाद अयोध्या के मंदिरों में आम आदमी सामान्य दिनों की तरह पहुंच रहे हैं. हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का रोज तरह दर्शन के लिए आना शुरू हो गया लेकिन संक्रमण के कारण सुरक्षित दूरी का पालन करने पुलिस की नजर भी सब पर है. ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों साथ सुबह सरयू नदी में सैकड़ों लोग डुबकी लगाते नजर आए. सरयू घाट पर पूजा अर्चना में खास उत्साह नजर आया. लोग कल संपन्न हुए कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा करते नजर आए.

हनुमानगढ़ी के आसपास की फूल मालाओं और प्रसाद की दुकानें खुल गईं हैं. दुकानदारों को उम्मीद है कि राम मंदिर का कार्य ज्यों ज्यों गति पकड़ेगा, उनका कारोबार भी बढ़ता जाएगा. गोरखपुर के रहने वाले पीएसी कांस्टेबल श्रीराम मंदिर के निकट पुलिस पिकेट पर तैनात हैं. उन्होंने बताया कि आज गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने पहुंचे. हनुमानगढ़ी मंदिर के आसपास प्रसाद की दुकानों पर आज अच्छा कारोबार हुआ. पूजन सामग्री बेचने वाले अमित कुमार ने बताया कि पांच दिन बाद दुकान खोली है. शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी थी जबकि सोमवार से बुधवार तक सुरक्षा के कारण दुकानें बंद रहीं. आज सब कुछ सामान्य है.

कारोबार बढ़ने की आशा से खुश हैं कारोबारी

राकेश मोदनवाल का देवी देवताओं की तस्वीरें बेचते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से आ रहे श्रद्धालु राम लला की फोटो मांग रहे हैं. आगे और कारोबार बढ़ने को लेकर वे आशान्वित हैं. कपड़ा व्यवसायी रवि चंद्र गुप्ता, मिठाई दुकानदार राकेश कुमार भी ऐसी उम्मीद रखते हैं. एक अन्य मिठाई विक्रेता अरविंद ने बताया कि वह तीन से चार पीढि़यों से ये दुकान चला रहे हैं. भव्य राम मंदिर का निर्माण होने पर निश्चित तौर पर उनके दिन भी बहुरेंगे.

मंदिरों के सामने फलती- फूलती है गंगा जमनी तहजीब

फूल बेचने वालों में कई अल्पसंख्यक समुदाय के दुकानदार भी शामिल हैं. उनका कहना है कि यहां हिंदू- मुस्लिम जैसा कोई भेदभाव नहीं है. सभी की तरह हम भी यहां बिना किसी दिक्कत के अपनी दुकान चलाते हैं. अयोध्या के दर्जनों मंदिरों के सामने दाढ़ी बढ़ाए मुसलमान प्रसाद, पटरंगा, वस्त्र, कंठी-माला, फूल और खड़ाऊ समेत पूजा की अन्य सामग्री बेचते हैं. कोई श्रद्धालु यह नहीं सोचता कि मालाएं हिंदू ने बनाई है या मुसलमानों ने.

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया