आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को विदा करने के लिए जुटे लोग

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:16 IST2021-01-04T23:16:27+5:302021-01-04T23:16:27+5:30

People gathered to bid farewell to Chief Justice of Andhra Pradesh High Court | आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को विदा करने के लिए जुटे लोग

आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को विदा करने के लिए जुटे लोग

अमरावती, चार जनवरी आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी के विदाई समारोह के दौरान आम लोग भी आए। न्यायमूर्ति माहेश्वरी का सिक्किम स्थानांतरण किया गया है।

हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में लोग मुख्य न्यायाधीश को विदा करने के लिए नीलापाडु में उच्च न्यायालय परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने माहेश्वरी के लिए नारे लगाए। वह अपने फैसलों एवं आदेशों खासकर राज्य की राजधानी के मुद्दे पर अपने फैसले से लोगों के प्रिय बन गये हैं।

इससे पहले उच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीशों और अन्य कर्मचारियों ने न्यायमूर्ति माहेश्वरी को विदाई दी।

न्यायमूर्ति माहेश्वरी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘लोग आते जाते रहते हैं लेकिन हमें संस्थानों की गरिमा बनाकर रखनी होगी। हमें हमेशा न्यायपालिका का मान बढ़ाने के लिए काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People gathered to bid farewell to Chief Justice of Andhra Pradesh High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे