लाइव न्यूज़ :

किसानों की ट्रैक्टर परेड देखने घर की छतों और रास्तों पर एकत्र हुए लोग

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी नेए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को निकाली गई ट्रैक्टर परेड देखने के लिए हजार लोग जहां सड़कों के किनारे एकत्र हुए, वहीं घरों की छतों और बॉलकनी में भी लोगों का जमावड़ा रहा।

राष्ट्रीय राजधानी के टिकरी, सिंघू, गाजीपुर और अन्य सीमा बिंदुओं से निकाली गई परेड का स्थानीय लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत भी किया। साथ ही लोंगो ने प्रदर्शनकारियों को पेयजल और खाद्य पदार्थ वितरित किए और नारेबाजी में उनका साथ देखकर हौंसला बढ़ाया।

स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका 62 वर्षीय अनीता बटवाल ने कहा, “मैंने ऐसी ट्रैक्टर परेड पहले कभी नहीं देखी थी। यह मेरे लिए नया भारत है। मैं इसे अपने नाती पोतों के लिए रिकॉर्ड कर रही हूं, क्योंकि वह इसकी अहमियत समझने के लिए अभी बहुत छोटे हैं।”

परेड देखने के लिए खड़े कई लोगों ने किसानों को अपना भाई और अतिथि बताया।

बूढपुर दिल्ली की निवासी कमला ने कहा, “मेरे पति और मैं उनका स्वागत करने आए हैं। वह हमारे अतिथि हैं। अदालती लड़ाई में हमें उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन गंवानी पड़ी, हम उनका दर्द समझते हैं।”

गाजीपुर से ट्रैक्टर परेड लेकर आ रहे किसानों को देखने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

परेड में हिस्सा लेने वाले पंजाब के गुरदासपुर के निवासी 23 वर्षीय जसपाल सिंह ने कहा, “यह हमारी उम्मीद से अधिक बड़ी परेड है। स्थानीय लोगों ने रास्ते भर हमारा उत्साहवर्धन किया। जो हमारा है उसे हम लेकर रहेंगे। अब दिल्ली दूर नहीं।”

मुंडका के पास भी लोगों ने परेड निकाल रहे किसानों का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण