लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में ईद से पहले खरीदारी के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:22 IST

Open in App

श्रीनगर 11 मई जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में मंगलवार को लोग ईद की खरीदारी करने के लिए सड़कों पर निकले जिसके कारण बाजारों में भीड़ देखी गयी।

लोगों की भीड़ के कारण पुलिस को कई दुकानों को बंद करवाना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार अथवा शुक्रवार को मनाई जाने वाली ईद के मद्देनजर श्रीनगर के व्यावसायिक गढ़ लाल चौक के इलाके में वाहनों की आवाजाही अचानक बढ़ गयी। इसके अलावा अन्य बाजारों में भी लोग बड़ी संख्या में ईद की खरीदारी करने के लिए पहुंचे।

प्रशासन ने बेकरी और मीट की दुकानों को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की इजाजत दी थी। हालांकि दुकानदारों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन किया लेकिन बाजारों में शाम तक भीड़ देखी गयी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। रमजान के पवित्र माह की समाप्ति के अवसर पर मनाए जाने वाले त्योहार ईद-उल-फितर के लिए प्रशासन ने कुछ रियायतें दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र