लाइव न्यूज़ :

पुरी के बाहर के लोगों को स्वर्गद्वार श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:20 IST

Open in App

पुरी, 16 अगस्त ओडिशा के पुरी जिला प्रशासन ने सोमवार को पुरी के बाहर के लोगों को उनके संबंधियों के शवों का अंतिम संस्कार ‘स्वर्गद्वार’ श्मशान घाट में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ करने की अनुमति दे दी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुरी के स्थानीय लोगों को स्वर्गद्वार में शवों का अंतिम संस्कार करने की अनुमति थी लेकिन मध्य अप्रैल से बाहर के लोगों के संस्कार पर प्रतिबंध लगा हुआ था। पुरी जिला प्रशासन ने ताजा आदेश जारी कर जिले के बाहर एवं दूसरे राज्यों के लोगों का अंतिम संस्कार स्वर्गद्वार में करने की अनुमति दी है जिनकी मौत गैर कोविड कारणों से हुयी है ।

ताजा आदेश के अनुसार, महोदधि (समुद्र) में अस्थि विसर्जन पर लगे प्रतिबंधों को भी वापस ले लिया गया है । प्रशासन ने बताया कि पुरी में और प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट के बाद यह निर्देश जारी किये गये हैं ।

आदेश में कहा गया है कि अंतिम संस्कार के समय केवल दस लोग उपस्थित रहेंगे और कोरोना दिशानिर्देशों (प्रोटोकॉल) का सख्ती से पालन किया जाना चाहिये । प्रशासन ने शनिवार और रविवार के सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान भी अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी है ।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार पुरी की पवित्र धरती पर अंतिम संस्कार किये जाने से मोक्ष मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो