लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नए स्वरूप वाले देशों से आए लोगों की जांच की जाए : योगी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:39 IST

Open in App

लखनऊ, 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप वाले देशों से आए लोगों की जांच करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे देशों से उत्तर प्रदेश आए लोगों को पृथक कर उनकी जांच की जाए और इसके लिए टीम गठित की जाए।

यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

योगी ने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी संबंधित ज़िलों में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की निगरानी करें।

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी इस संबंध में मंगलवार शाम तक अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने तथा निगरानी की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए और वरिष्ठ चिकित्सक कोविड वार्ड का नियमित तौर पर चक्कर लगाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव