लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को हल्की बारिश से कुछ राहत मिली

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन लू ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये लेकिन शाम को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और कुछ देर हुई बारिश तथा ठंडी हवाओं से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के चेहरे खिलखिला उठे।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किए गए तापमान से दो डिग्री कम 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के समय दिल्ली में कुछ देर हुई बारिश से तापमान कुछ कम हुआ।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि पालम में निगरानी स्टेशन में 26 मिलीमीटर (मिमी) बारिश, लोधी रोड में 2.5 मिमी और सफदरजंग में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। उसने कहा कि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि यह राहत कुछ समय के लिए हो सकती है।

रविवार से अगले सप्ताह बुधवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और उमस लोगों की परेशानी बढायेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की ‘‘कोई संभावना’’ नहीं है।

मैदानी इलाकों के लिए, ‘‘लू’’ की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

आईएमडी के अनुसार यदि सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, तो ‘‘गंभीर’’ लू की स्थिति घोषित की जाती है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण शनिवार से लू की तीव्रता और इसके क्षेत्र के दायरे में कमी आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लेकिन उमस बढ़ने से अगले सात दिनों में ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सात जुलाई तक मानसूनी बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है और उसके बाद इस महीने के मध्य तक इस क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश होगी।

मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। हालांकि, पछुआ हवाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इसको आगे बढ़ने को रोक रही हैं।

आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है। पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंच गया था और 29 जून तक पूरे देश में आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे