लाइव न्यूज़ :

लोगों को तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार के फैसले पर भरोसा नहीं है : दिग्विजय

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:51 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 21 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार द्वारा विवादास्पद तीन कृषि कानून वापस लेने के फैसले के दो दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि अब भी लोगों को केन्द्र सरकार के इस निर्णय पर भरोसा नहीं है, क्योंकि भाजपा के कई लोग कह रहे हैं कि इन कानूनों को फिर से लाया जाएगा।

सिंह ने यह भी दावा किया कि अब भी केन्द्र की सरकार में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही निर्णय करते हैं और पूरे मंत्रिमंडल में संवादहीनता की स्थिति है, जो संसदीय लोकतंत्र के विपरीत है।

दिग्विजय ने यहां बातचीत करते हुए कहा, ‘‘‘तीनों कृषि कानून वापस लेने का काम देर से हुआ है, लेकिन इस अवधि में 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है। इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? अब भी लोगों को इस निर्णय पर भरोसा नहीं है, क्योंकि भाजपा के कई लोग कह रहे हैं कि इन कानूनों को फिर से लाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जब तक किसानों की मांग के मुताबिक संसद में निर्णय नहीं होता है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की अनिवार्यता नहीं होती है, तब तक भरोसा नहीं होगा।’’

दिग्विजय ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार में संवादहीनता की स्थिति है। मंत्रिमंडल में ही संवादहीनता है। पूरी सरकार में केवल नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ही निर्णय लेते हैं, जो लोकतंत्र के ठीक विपरीत है। हमने संसदीय लोकतंत्र को अपनाया है और उसमें प्रधानमंत्री और दूसरे मंत्री सभी बराबर हैं। केवल प्रधानमंत्री नंबर एक हैं, इसलिए सभी से चर्चा करके निर्णय़ लिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के किसानों की बहादुरी की प्रशंसा होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने पूरी तरह महात्मा गांधी जी के बताए रास्ते पर शांति और अहिंसक तरीके से आंदोलन चलाया।

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान को बड़ा भाई बताया है तो दिग्विजय ने कहा, ‘‘यह तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा जाना चाहिए, जो बिना बुलाए पाकिस्तान चले गए थे।’’

वह दिसंबर 2015 में मोदी के पाकिस्तान के औचक दौरे के बारे में जिक्र कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर