लाइव न्यूज़ :

लोगों का ईवीएम में विश्वास नहीं : प्रकाश आम्बेडकर

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:33 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 11 नवंबर वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के नेता प्रकाश आम्बेडकर ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में लोगों का "विश्वास नहीं" रहा, इसलिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए आम्बेडकर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कई पार्टियों ने कदाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने राजग को कड़ी टक्कर देने के लिए युवा नेता तेजस्वी यादव की खूब प्रशंसा की। बिहार चुनाव के नतीजों का ऐलान मंगलवार को हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के किसी भी कोने में लोग अब ईवीएम पर यकीन नहीं करते। उनका आरोप है कि इन मशीनों के साथ आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है और हैक किया जा सकता है।’’

बिहार चुनाव पर आम्बेडकर ने कहा कि तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राजग के अन्य वरिष्ठ नेताओं को कड़ी टक्कर दी।

उन्होंने कहा, " बिहार चुनाव का नतीजा दिखाता है कि आम मतदाता की दिलचस्पी हिंदुत्व के एजेंडे में धर्म की राजनीति में नहीं है। इसलिए किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला है। बिहार के मतदाताओं ने भारत की भविष्य की राजनीति को एक नई दिशा दी है।"

बिहार चुनाव में भाजपा-जद(यू) गठबंधन कांटे के मुकाबले में सत्ता बचाने में कामयाब रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे