लाइव न्यूज़ :

जनता ने जजपा को भाजपा की सरकार बनवाने के लिए वोट नहीं दिया था : दीपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:49 IST

Open in App

जींद, 15 फरवरी कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को यहां कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को राज्य सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों ने जजपा को भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट नहीं दिए थे, बल्कि भगवा दल को सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए उसे वोट दिए थे।

वह जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी जेब में इस्तीफा रखकर चलते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का मन बना लिया था, लेकिन जजपा नेता चाहते थे कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रोका जाए।

उन्होंने कहा कि आज जब देश का किसान अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो चुका है तो जजपा को सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

वह मोहनगढ़ छापड़ा में किसान आंदोलन में टीकरी बॉर्डर पर मरने वाले किसान रणधीर सिंह के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिवार को कांग्रेस की तरफ से दो लाख रुपये की सहायता राशि भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos