लाइव न्यूज़ :

मुंबई में लगातार दूसरे दिन लोगों को नहीं मिली कोवैक्सीन की खुराक

By भाषा | Updated: May 10, 2021 16:19 IST

Open in App

मुंबई 10 मई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार दूसरे दिन सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन की खुराक नहीं उपलब्ध होने के कारण टीकाकरण केन्द्रों से लोगों को निराश लौटना पड़ा।

यह लोग टीके की दूसरी खुराक लेने के लिए टीकाकरण केन्द्रों पर आए थे।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को हालांकि टि्वटर पर उन 105 टीकाकरण केन्द्रों की सूची साझा की जहां टीके की खुराक उपलब्ध रहीं, लेकिन इन केन्द्रों पर केवल कोविशील्ड टीके की खुराक ही उपलब्ध थीं।

इससे पहले कोवैक्सीन टीके की खुराक नहीं उपलब्ध होने के कारण रविवार को भी टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा था।

कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक लेने आए कई लोगों ने गुस्से और नाराज़गी का इजहार किया। कई लोगों ने कहा कि वह 42 दिन पहले टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

टीकाकरण को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोवैक्सीन टीके की पहली और दूसरी खुराक के बीच में चार से छह सप्ताह का अंतराल होना चाहिए जबकि कोविशील्ड टीके की दोनों खुराकों में चार से आठ सप्ताह का अंतराल हो सकता है।

बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में 1,76,505 लोगों ने कोवैक्सीन टीके की खुराक ली है जिनमें से 1,20,167 लोग टीके की पहली खुराक जबकि 56,338 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में अब तक 27,00,431 लोग कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं जिनमें से 20,52,963 लोग टीके की पहली खुराक जबकि 6,47,468 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

मौजूदा समय में मुंबई में कुल 175 टीकाकरण केन्द्र हैं जिनमें से 81 का संचालन बीएमसी की ओर से किया जाता है जबकि 20 राज्य सरकार और 74 निजी टीकाकरण केन्द्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू