लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन आदि देशों से प्रदेश आने वाले लोगों को न्यूनतम सात दिन पृथकवास में रखा जाए : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:27 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन आदि ऐसे देश जहां नया स्ट्रेन मिला है, वहां से प्रदेश में आये लोगों को न्यूनतम सात दिन पृथकवास में रखा जाए साथ ही उनकी जांच की जाए।

मुख्यमंत्री शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने प्रदेश में विषाणु विज्ञान केंद्र की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसे पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की तर्ज पर विकसित किया जाए।

योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि कोविड-19 की संक्रमण दर में काफी

कमी आयी है, लेकिन संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है; इसलिए कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) देश का एक मात्र संस्थान है जो अबतक आरटी-पीसीआर पद्धति से 10 लाख जांच कर चुका है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos