लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को दिखानी पड़ सकती है कोविड-19 की ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर महाराष्ट्र, केरल और पंजाब समेत पांच राज्यों से आने वाले लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 की ‘नेगेटिव’ जांच रिपोर्ट दिखाने का आदेश जारी किये जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस बाबत दिल्ली सरकार द्वारा एक आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा और यह 15 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों से विमान, ट्रेन और बसों से आने पर लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 की नेगेटिव (जांच) रिपोर्ट दिखानी होगी।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने का नियम शुक्रवार रात से लागू किये जाने की संभावना है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की सोमवार को हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले बढ़ रहे हैं।

केरल में पहले की तुलना में संक्रमण के मामले घट रहे हैं, लेकिन अब भी संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।

अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच