लाइव न्यूज़ :

महंगाई को राष्ट्रीय आपदा कह रहे लोगों को अन्न त्याग देना चाहिए : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:35 IST

Open in App

रायपुर, चार जून छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि जो महंगाई को राष्ट्रीय आपदा कह रहे हैं वह अन्न का त्याग कर दें और पेट्रोल का उपयोग बंद कर दें। अग्रवाल के इस बयान के बाद राज्य में सत्ताधारी दल और विपक्ष आमने-सामने है।

रायपुर में बृहस्पतिवार को अग्रवाल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “अगर महंगाई राष्ट्रीय आपदा है तो फिर जो लोग इसे आपदा कह रहे हैं वह लोग खाना पीना बंद कर दें। अन्न त्याग दें। पेट्रोल का उपयोग करना बंद कर दें। मुझे लगता है कांग्रेसी और कांग्रेस को वोट देने वाले लोग यह कर देंगे तब महंगाई कम हो जाएगी।”

अग्रवाल के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हो रहा है।

अग्रवाल ने अपने बयान को लेकर शुक्रवार को कहा, “पत्रकारों से बातचीत के दौरान मैंने कहा था कि अगर कांग्रेसी खाना बंद कर देंगे और पेट्रोल का इस्तेमाल बंद कर देंगे तब महंगाई कम हो जाएगी। क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महंगाई को राष्ट्रीय आपदा कहा था।”

उन्होंने कहा कि प्रेसवार्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान केवल मजाक के तौर यह बात कही गई थी। उनका इरादा किसी को खाना बंद करने या पेट्रोल का इस्तेमाल बंद करने के लिए कहने का नहीं था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के इस बयान को लेकर सत्ताधारी दल कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा उन लोगों के दर्द को महसूस भी नहीं कर सकती जो महंगाई को झेल रहे हैं।

त्रिवेदी ने कहा, “इस तरह का बयान देना शर्मनाक है। बाद में वे कहेंगे कि जो लोग केंद्र सरकार का विरोध करते हैं उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने बताया कि महंगाई के विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शनिवार को केंद्र के खिलाफ अपने घरों के सामने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव