जनता ने मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक का बहिष्कार किया : अभय चौटाला
By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:32 IST2021-03-23T23:32:02+5:302021-03-23T23:32:02+5:30

जनता ने मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक का बहिष्कार किया : अभय चौटाला
जींद (हरियाणा), 23 मार्च इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा जनता ने राज्य की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक का सामाजिक बहिष्कार किया हुआ है।
सरकार पर जनता का विश्वास खोने का आरोप लगाते हुए चौटाला ने कहा, ‘‘इस बौखलाहट में भाजपा के कुछ नेता अनाप-शनाप बयानबाजी करके भाईचारा बिगाड़ने और किसान आंदोलन में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं जो उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।’’
चौटाला मंगलवार को इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।