लोगों ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कुमार को विदाई दी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 23:24 IST2020-12-31T23:24:21+5:302020-12-31T23:24:21+5:30

People bid farewell to Andhra Pradesh High Court Judge Rakesh Kumar | लोगों ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कुमार को विदाई दी

लोगों ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कुमार को विदाई दी

अमरावती, 31 दिसंबर आंध्र प्रदेश की राजधानी में सैकड़ों महिलाओं और किसानों ने बृहस्पतिवार को राज्य उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कुमार को भावुक विदाई दी और मानव श्रृंखला बनाई। वह बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

लोगों ने हाथ जोड़कर न्यायमूर्ति कुमार का अभिवादन किया। लोगों ने उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगाए।

वह उन न्यायाधीशों में से एक थे, जिन्होंने राज्य के लिए तीन राजधानियां बनाने जाने के जगन मोहन रेड्डी सरकार के फैसले पर रोक लगा दी। स्थानीय लोगों ने राजधानी को अमरावती से स्थानांतरित करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

न्यायाधीश ने प्रशासन के खिलाफ कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं और कानून के शासन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक को फटकार लगाई थी।

जैसे ही उनकी सरकारी कार सीड एक्सेस रोड पहुंची, महिलाओं ने उन्हें रोक दिया और शॉल, फूल और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

लोगों ने कहा, ‘‘आप हमारे दिल में रहते हैं... आपने न्याय को बरकरार रखकर हमारी रक्षा की। भगवान आपको लंबी उम्र दें।’’

न्यायाधीश ने अभिवादन को स्वीकार करते हुए लोगों को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People bid farewell to Andhra Pradesh High Court Judge Rakesh Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे