लाइव न्यूज़ :

अवैध शराब पकड़ने गये पुलिस दल पर लोगों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:29 IST

Open in App

राजगढ़ (मप्र) 16 जनवरी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ने के लिये शनिवार सुबह एक गांव में पहुंचे पुलिस दल पर शराब निर्माण करने वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।

सारंगपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) जॉयस दास ने बताया कि शनिवार सुबह को चार थानों के संयुक्त पुलिस दल ने पचौर थाना क्षेत्र के तहत कंजरपुरा गांव में अवैध शराब बनाने वालों के ठिकाने पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान अवैध शराब बनाने वालों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। इससे दो सिपाई घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद छापे के दौरान पुलिस दल ने शराब बनाने में इस्तेमाल सामग्री को नष्ट किया और सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया ।

दास ने कहा कि पत्थरबाजी के जवाब में पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

एसडीओपी पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू