लाइव न्यूज़ :

सिने जगत से जुड़े लोगों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:07 IST

Open in App

मुंबई, 14 फरवरी बॉलीवुड के कई कलाकारों ने रविवार को पुलवामा में हुये हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा । जिन कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी उनमें अक्षय कुमार, वरूण धवन एवं राजकुमार राव शामिल हैं ।

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमला किया था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गये थे ।

सिने अभिनेता अक्षय कुमार ने शहीदों की तस्वीर साझा करते हुये ट्वीट किया, ‘‘पुलवामा हमले के शहीदों को याद करते हुये । हमलोग आपके इस सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे ।’’

धवन ने इंस्टाग्राम पर इसी चित्र को साझा करते हुये लिखा, ‘‘जय हिंद।’’

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शहीदों के परिजनों के लिये प्रार्थना करते हुये ट्वीट किया, ‘‘इस दिन दो साल पहले, 40 सैनिकों ने हमारे देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये । हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे ।’’

राव ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शहीद भाईयों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि ।’’

अभिनेता सुनील शेट्टी एवं फिल्मकार मधुर भंडारकर ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है