जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही, भाजपा सरकार ‘झूठ’ बोल रही : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: April 27, 2021 11:24 IST2021-04-27T11:24:57+5:302021-04-27T11:24:57+5:30

People are wandering for oxygen, BJP government is telling 'lies': Akhilesh Yadav | जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही, भाजपा सरकार ‘झूठ’ बोल रही : अखिलेश यादव

जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही, भाजपा सरकार ‘झूठ’ बोल रही : अखिलेश यादव

लखनऊ, 27 अप्रैल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही है, यह बेहद दुखद है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘जिस तरह उत्तर प्रदेश के लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वो बेहद दुखद है और उससे भी दुखद है कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार सरेआम झूठ बोल रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है।’’

सपा प्रमुख ने ट्वीट में कहा, ‘‘ये एक नैतिक अपराध है. अब तो भाजपा के समर्थक तक इस झूठ में अपनों को खोने के लिए बाध्य हैं।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सत्य का इतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People are wandering for oxygen, BJP government is telling 'lies': Akhilesh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे